Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

चेन्नई की ओर आ रहा तिदवाह चक्रवात, तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई ट्रेनाें काे राेक गया

रामेश्वरम समुद्री क्षेत्र में हवा की गति तेज होने के कारण सभी रेलगाड़ियाें काे मंडपम में ही रोक दिया गया है।

28 Nov 2025

चेन्नई की ओर आ रहा तिदवाह चक्रवात, तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई ट्रेनाें काे राेक गया

चेन्नई। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात 'तिदवाह' काे देखते हुए माैसम विभाग ने उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और इसके आसपास के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों मेंं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रामेश्वरम समुद्री क्षेत्र में हवा की गति तेज होने के कारण सभी रेलगाड़ियाें काे मंडपम में ही रोक दिया गया है।

'तिदवाह' चक्रवात पिछले छह घंटों में तटीय क्षेत्रों और उससे जुड़े दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बन चुका है। यह आगे उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर 7 किमी/घंटा की गति से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यह चक्रवात आज 28 नवंबर सुबह 5.30 बजे तक यह श्रीलंका के त्रिकुंडमालई के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 50 किमी दूर, मथ्चिक्कलप्पुधुर के उत्तर-पश्चिम में 90 किमी, हम्बनटोटा के उत्तर में 230 किमी, पुडुचेरी के दक्षिण-पूर्व में 440 किमी और चेन्नई के दक्षिण में 540 किमी की दूरी पर स्थित था। यह श्रीलंका के तटीय क्षेत्रों और उससे जुड़े दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के रास्ते उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर लगातार बढ़ रहा है और 30 नवंबर तक इसके उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे लगे दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुँचने की उम्मीद है।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भारी बारिश से पूर्व सावधानी बरते हुए बचाव कार्यों के लिए 6 जिलों में राष्ट्रीय आपदा बचाव दल (एनडीआरएफ) के सदस्य भेजे गए हैं। तमिलनाडु और पुडुचेरी में संभावित भारी बारिश को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अनुरोध पर अरक्कोनम में एनडीआरएफ की 4वीं बटालियन से 8 विशेष टीमें भेजी गई हैं। इसमें पुडुचेरी के लिए दाे टीमें और तंजावुर, नागपट्टिनम, मयिलाडुतुरै, पुडुकोट्टई, कडलोर, तिरुवारूर जिलों के लिए प्रत्येक एक टीम भेजी गई हैं। लगभग 240 जवानों वाली इन टीमों के साथ रानी, मिकी, लाइका, रैंबो नाम के चार स्पाइनर डाॅग भी शामिल हैं।

इस बीच रामेश्वरम समुद्री क्षेत्र में हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे होने के कारण सभी रेलगाड़ियाें काे मंडपम में ही रोक दिया गया है। इसके अलावा, चेन्नई, मदुरै और कैन्याकुमारी की ओर जाने वाली रेलगाड़ियों को भी मंडपम रेलवे स्टेशन से चलाने की जानकारी है। इस बीच, बारिश के कारण मायलाडुतुरई जिले में स्थित स्कूलों और कॉलेजों को आज अवकाश कर दिया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चेन्नई की ओर आ रहा तिदवाह चक्रवात, तटीय क्षेत्रों में भारी ब
रामेश्वरम समुद्री क्षेत्र में हवा की गति तेज होने के कारण सभी रेलगाड़ियाें काे मंडपम में ही रोक दिया गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News